Jai Hind

Desh hamari zindagi, Desh hamari jaan hai,
Desh pe jina, Desh pe marna, Sau janmo ke saman hai...

Tuesday, May 28, 2013

तब होगा भारत निर्माण

हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण ,
सुनते सुनते पक गए कान, खांग्रेस का ज़हरीला गान,
इटली आंटी के संग गाए, गुंगे चाचा ज़ान ,
हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण |

फटते देश मे बम, उड़ते कई लाल के प्राण ,
फोड़ने वाले आतंकी 'साहब' तोड़ रहे पकवान,
आतंकी परिवार को मिलता पेंशन का वरदान,
ठेंगा मिलता उन सपूत को जो होते बलिदान|
हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण ||

सर काट जवानों के, हंसता आतंकी पाकिस्तान,
पर खांग्रेसी पाक से मिलके चबाते मीठा पान,
पाक को लव लेटर है लिखते, गुंगे चाचा ज़ान,
क्रिकेट खेल के पाक से, बचा ली देश की आन|
हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण ||

समोसा था आठ आने, कॉल रेट था रुपए तीन ,
अब आठ आने मे फ़ोन करो और भूखे बजाओ बीन,
वाह रे गुंगे चाचा तेरा अर्थशास्त्र का ग्यान ,
हमसे टॅक्स लूट लूट कर बन गये धनवान |
हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण ||

चीन हमारे घर मे घुसकर पका रहा है चाउ,
खांग्रेसी कायर दुबक पड़े, जैसे भीगी म्याउ ,
राष्ट्र सुरक्षा बेच दिया, बैसाखी चोर खलमान,
दिया ईरान को सौ मिलियन डॉलर का फोकट दान|
हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण ||

क़ैद आतंकी को रिहा करने का, परिंदे ने बनाया प्लान,
फास्ट ट्रेक कोर्ट से बाहर आके , देंगे वोट का दान,
पाक से जान बचाकर आए लोग बने अंज़ान,
बांग्लादेशी घुसपैठ हैं , खांग्रेसी मेहमान |
हो रहा भारत निर्माण, हो रहा भारत निर्माण ||

खोलो आँखें , खोलो कान,
अब तो जागो हिन्दुस्तान ,
कब तक छले जाओगे, अब जगाओ स्वाभिमान,
तब होगा भारत निर्माण ||


जय हिंद, जय भारत ||
उज्ज्वल कुमार

No comments:

Post a Comment